खबर पड़ताल ब्यूरो| शहर से एक serious मामला सामने आया है, जहां BJP विधायक के करीबी बताए जा रहे व्यक्ति पर dumper owners से illegal extortion करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने पूरे मामले में पुलिस को written complaint (तहरीर) देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जाफरपुर निवासी राम सिंह ने आरोप लगाया है कि विकास सागर नाम का व्यक्ति पिछले कई महीनों से उसके वाहनों से रेता-बजरी ढुलाई के नाम पर monthly ₹70,000 की वसूली कर रहा था। आरोपी द्वारा यह भी दावा किया गया था कि यदि किसी वाहन को police checking, overloading या documents issue में पकड़ा जाता है, तो वह अपने प्रभाव से उसे आसानी से छुड़वा देगा।
पीड़ित के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9 बजे उसका dumper वाहन किच्छा रोड पर पुलिस द्वारा रोका गया और उस पर ₹77,500 का challan किया गया। इसके बाद जब उसने आरोपी से संपर्क किया, तो उसे बिलासपुर रोड स्थित degree college के पास बुलाया गया और CO City office चलने को कहा गया।
आरोप है कि CO office में बातचीत के दौरान आरोपी ने मामला सुलझाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मौके से निकलते समय वह पीड़ित का mobile phone लेकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने evidence मिटाने के इरादे से यह कदम उठाया।
फिलहाल, मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर strict legal action की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की investigation जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दबी दूकान में लम्बे समय से खनन Dumper कारोबारी ये आरोप लगाते थे की रुद्रपुर विधायक के कुछ गुर्गे उनसे overload के नाम पर खुलके वसूली करते हैं हालांकि वे खुलके सामने नही आते थे लेकिन जब अति हुई और Dumpro से वसूली के बावजूद जब Police का चल्लान Dumper स्वामी के Mobile पर पहुंचा तोह इसकी शिकायत विकास सागर से की और जब विकास सागर ने उसका समाधान नही किया तो BJP विधायक के सबसे करीबी का नाम तहरीर के माध्यम से सबसे सामने या गया |
