Breaking News

कपिल सुसाइड केस: भाई की तहरीर पर पत्नी समेत चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज।

Share

कपिल सुसाइड केस: भाई ने पत्नी समेत चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर के चर्चित कपिल उर्फ शेरू आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के छोटे भाई तरुण ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके भाई को पत्नी और उसके परिजनों सहित चार लोगों ने लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। भाई की शिकायत पर 4 लोगो के ख़िलाफ़ रुद्रपुर कोतवाली में मुक़दमा दर्ज हुआ है।

तरुण के अनुसार कपिल उर्फ शेरू ने 10 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे आत्महत्या कर ली थी। तरुण का कहना है कि कपिल का प्रेम विवाह 10 सितंबर 2021 को निशा निवासी आनंद विहार, रुद्रपुर से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही निशा और उसके परिवार के लोग कपिल को कामकाज और अन्य बातों को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

तरुण ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी दावा किया है कि आत्महत्या से करीब एक घंटे पहले कपिल ने उसे और अपनी बहन कोमल को बताया था कि उसकी पत्नी के रमन कक्कड़ नामक व्यक्ति से कथित अवैध संबंध हैं, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी कारण कपिल लगातार मानसिक तनाव में था।

तरुण ने निशा, उसके पिता नरेंद्र ग्रोवर, माता रेखा तथा रमन कक्कड़ पर मानसिक उत्पीड़न, अपमानित करने, धमकाने और वैवाहिक जीवन को असहनीय बनाने का आरोप लगाया था। तरुण का कहना है कि इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर उसके भाई कपिल ने आत्महत्या की।

एसएसपी को सौपी शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि अंतिम संस्कार एवं धार्मिक क्रियाओं में व्यस्त होने के कारण समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी। बाद में थाना रुद्रपुर में तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच व कार्यवाही की मांग की गई थी।

इसके बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की तहरीर के आधार पर मृतक कपिल की पत्नी निशा, उसके पिता नरेंद्र ग्रोवर, माता रेखा तथा रमन कक्कड़ पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share