
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह: कांग्रेस ने रुद्रपुर में निकाला विरोध मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग
रुद्रपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय रुद्रपुर में विशाल विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह गल्ला मंडी में एकत्र हुए। यहां से विरोध मार्च गल्ला मंडी रोड, भगत सिंह चौक और मुख्य बाजार से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।
अंबेडकर चौक पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्य मार्ग पर ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिला प्रशासन के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया।
चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी : भुवन कापड़ी
उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और संविधान की रक्षा के मुद्दे को लेकर जनता के बीच अपनी बात रख रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मत और उसके अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
चुनाव व्यवस्था पर जनता का विश्वास लोकतंत्र की बुनियाद : हिमांशु गावा
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि चुनाव व्यवस्था पर जनता का विश्वास लोकतंत्र की बुनियाद है। चुनाव से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
जनता की आवाज और मताधिकार का सम्मान जरूरी : राजकुमार ठुकराल
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज और उसके मताधिकार का सम्मान होना चाहिए। इसी उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध मार्च आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा से जुड़े मुद्दों को लगातार जनता के बीच उठाते रहेंगे।
पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक : हरेन्द्र सिंह लाडी
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह लाडी ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है। चुनावी व्यवस्था से जुड़े सवालों का समाधान संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। कांग्रेस ने इसी मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
विरोध मार्च में जिला एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित विभिन्न फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तथा एनडीए के घटक दलों से जुड़े लोगों की मौजूदगी का भी दावा किया गया।
प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष ममता रानी, काशीपुर महानगर अध्यक्ष अलका पाल, ब्लॉक अध्यक्ष पवन बिष्ट, अशोक राय और नासिर, यूथ कांग्रेस सचिव परिमल राय, तेजपाल सिंह, सुमित्र भुल्लर, डॉ. अजय सिंह, देवेंद्र शाही, योगेश चौहान, संदीप चीमा, सुभाष बेहड़, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, गणेश उपाध्याय, नारायण हालदार, आशुतोष राय, एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष अनंत बिश्नोई, उमा सरकार, ज्योति टम्टा, गुड़िया अधिकारी, कुंदन टम्टा, सुमन गंगवार, नजमा बेगम, महेंद्र बेदी, सुंदरलाल पाल, जीवन चंद भगत, भीम ठुकराल, विजय हरि, भूपेंद्र कुमार, उत्तम आचार्य, मोहन खेड़ा, विष्णु तरफदार, सुकुमार चक्रवर्ती, मोहन भारद्वाज, डॉ. शहीद राजा, पवन दुआ, सद्दाम पाशा, अरबाज पाशा, परमजीत सिंह, देवेंद्र बिष्ट, पदम राणा, उमर अली, अशफाक अंसारी, इंद्रजीत सिंह, राजू गुप्ता, संजय ठुकराल, श्यामल मंडल, गुल मोहम्मद, हरपाल सिंह विर्क, अजीत सिंह विर्क, कुलबीर सिंह विर्क, चौधरी ओमपाल सिंह, सुखवंत सिंह विर्क समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी सहित अरविंद यादव, ओसियान यादव, राम सिंह सागर, मजहर रिजवी, इकराम मिकरनी, अरसद अयूब, उमैर, अनस सिद्दीकी, मुनीर अंसारी, सरताज अंसारी, आकिब, जाबेद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
इसके अलावा एडवोकेट अमनदीप कौर, अनीता अन्ना, पवित्र शील, विकास विश्वास, रमन विश्वास, रणजीत तिवारी, विकास मलिक, अंकित श्रीवास्तव, करण सिंह, कैलाश चंद, राजेश तनेजा, सुनील जड़वानी, हरजीत देयोल, अमित अरोड़ा, परवेज कुरैशी, बाबू खान, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बिट्टा, अंकित चंद्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी व्यवस्था में जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को बनाए रखना जरूरी है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।
