Breaking News

SDRF उत्तराखण्ड के 11वें सेनानायक बने IPS अजय गणपति, संभाला कार्यभार।

SDRF उत्तराखण्ड के 11वें सेनानायक बने IPS अजय गणपति, संभाला कार्यभार

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तहत वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय गणपति ने 26 नवम्बर 2026 को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखण्ड के 11वें सेनानायक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह जनपद ऊधमसिंहनगर एसएसपी के पद तैनात थे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सेनानायक अजय गणपति ने SDRF की विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से मुलाकात की और विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने बल की कार्यक्षमता, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि SDRF की गरिमा और कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सकारात्मक एवं प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

उनके नेतृत्व में SDRF उत्तराखण्ड को आपदा प्रबंधन, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक सक्षम तथा प्रभावशाली बनाने की दिशा में नए प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।

वही उनका एसएसपी ऊधम सिंह नगर रहते हुए भी सराहनीय कार्यकाल रहा।