Breaking News

ऊधमसिंह नगर:- महिला के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप, धर्म परिवर्तन कराने का भी दावा: FIR दर्ज

af7219e4-5f7d-4a7b-9143-00724966c54c.jpeg

 

ऊधमसिंह नगर:- महिला के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप, धर्म परिवर्तन कराने का भी दावा: FIR दर्ज

 

ख़बर पड़ताल ब्यूरो। ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने फोन पर उससे दोस्ती की और जन्मदिन मनाने के बहाने उसे एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बना ली। आरोप है कि इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने और उसे बदनाम करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करता रहा तथा उस पर बार-बार मिलने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था।

 

पति को वीडियो दिखाने का भी आरोप

 

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने आरोपी की बात मानने से इनकार किया तो उसे जान से मारने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां दी गईं। आरोप है कि एक दिन महिला के आरोपी के बुलाने पर नहीं पहुंचने पर उसने कथित वीडियो उसके पति को दिखा दी। इसके बाद महिला के परिवार में विवाद हुआ और अंततः उसका तलाक हो गया।

 

अजमेर शरीफ ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

 

शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे अजमेर शरीफ दरगाह ले गया, जहां जुलाई माह में उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। पीड़िता ने धोखे से प्रतिबंधित मांस खिलाने और धर्म परिवर्तन के बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर उसे अपने नियंत्रण में रखकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा और उसकी तस्वीरें व वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देता रहा।

 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश जारी

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिनेशपुर थाने में 27 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की शिकायत के आधार पर FIR संख्या 179/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 351(3) तथा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

दिनेशपुर पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।