Breaking News

ऊधमसिंहनगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले

ऊधमसिंहनगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले

खबर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधमसिंहनगर पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल करते हुए कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डे को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प से हटाकर पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस कार्यालय में नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी को थाना केलाखेड़ा से ट्रांजिट कैम्प कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

उपनिरीक्षक मनीष खत्री को सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष केलाखेड़ा बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से सुल्तानपुर पट्टी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद को कोतवाली सितारगंज से सूतमील चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक भूपाल राम पौड़ी को जसपुर बाजार चौकी प्रभारी से कोतवाली जसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं अतिरिक्त प्रभार बाजार चौकी दिया गया है।

उपनिरीक्षक मनोज जलाल को ट्रांजिट कैम्प से बेरिया दौलत चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक जावेद मलिक को कोतवाली जसपुर से कोतवाली सितारगंज भेजा गया है।

इसके साथ ही उपनिरीक्षक हरविन्दर कुमार को कोतवाली कुण्डा से कोतवाली आईटीआई में तैनाती दी गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।