Breaking News

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विकास सागर ने दिया इस्तीफा, पूर्व विधायक पर लगाए साजिश के आरोप

Share

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विकास सागर ने दिया इस्तीफा, पूर्व विधायक पर लगाए साजिश के आरोप

खबर पड़ताल ब्यूरो :- रुद्रपुर में ओवरलोड डंपरों से वसूली प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विकास सागर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विकास सागर ने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल को सौंपा है।

इस्तीफे में विकास सागर ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को राजनीतिक साजिश बताते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

विकास सागर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह पूर्व विधायक और मीना शर्मा ऑडियो प्रकरण में मुख्य गवाह हैं, जिसके चलते उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पूर्व विधायक उन्हें किसी भी तरह से फंसाना चाहते हैं और इसी कारण उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि उनके कारण पार्टी की छवि को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे, इसलिए वह अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

इस्तीफे में विकास सागर ने लिखा—

“पिछले कुछ समय से पूर्व विधायक द्वारा मुझे झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है। क्योंकि मैं पूर्व विधायक एवं मीना शर्मा ऑडियो प्रकरण में मुख्य गवाह हूं, इसलिए वह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अतः मेरे कारण पार्टी को किसी तरह का नुकसान न हो, इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

सूत्रों के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने विकास सागर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं इस पूरे प्रकरण ने रुद्रपुर की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है।


Share