Breaking News

STF की बड़ी कार्रवाई: 1.15 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

STF की बड़ी कार्रवाई: 1.15 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ख़बर पड़ताल ब्यूरो। उत्तराखंड STF की कुमाऊं यूनिट ने थाना काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 किलो 150 ग्राम चरस के साथ दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।

STF के मुताबिक टीम ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर काठगोदाम थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान मनोज चंद्र निवासी पाटी, चम्पावत और संजय चंद्र निवासी अनरपा, पाटी, चम्पावत के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चम्पावत क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे और इसे नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस अब उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटा रही है।

आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.15 किलो चरस के अलावा एक स्कूटी (UK04 TB 8402) भी बरामद की है। STF का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।