Breaking News

Rudrapur में Biryani विवाद: ‘सौरभ’ नाम से Order लेने के आरोप में दुकानदार हिरासत में

Share

राजीव चावला/ रुद्रपुर, उत्तराखंड

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक मामूली दिखने वाला Online Food Order उस वक्त विवाद का कारण बन गया, जब एक Biryani Order को लेकर शहर के त्रिशूल चौक क्षेत्र में जमकर हंगामा खड़ा हो गया। मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि मौके पर Police को हस्तक्षेप करना पड़ा और आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, एक युवक द्वारा Zomato App के माध्यम से “सौरभ” नाम से Chicken Biryani का Order किया गया था। Order Place करने के बाद युवक को इस बात पर शक हुआ कि त्रिशूल चौक क्षेत्र में इस नाम से कोई भी हिंदू संचालित दुकान मौजूद नहीं है। इसी संदेह के आधार पर युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।

इसके बाद कुछ युवा त्रिशूल चौक पर एकत्र हो गए और Zomato Rider का इंतजार करने लगे। जैसे ही Delivery Boy Order लेने के लिए “Indian Restaurant” नाम की दुकान पर पहुंचा, जो कि राशिद नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित बताई जा रही है, तभी मौके पर मौजूद युवाओं ने उसे घेर लिया और विरोध शुरू कर दिया।

युवाओं का आरोप था कि दुकानदार राशिद द्वारा ज़ोमैटो पर “सौरभ” नाम से रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उनका कहना था कि इससे हिंदू समाज के लोग भ्रमित हो रहे हैं और उन्हें बिना Information के झटका मांस की जगह हलाल Chicken परोसा जा रहा है, जो उनकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है।

देखते ही देखते मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और हंगामा बढ़ने लगा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही Police Team मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।

Police ने मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता रवि चंद्रा की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि Police द्वारा स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील कर रहा है।

Rajeev Chawla


Share