Breaking News

500 वर्षों बाद आज रामनवमी पर अयोध्या में दुर्लभ योग में सूर्यदेव करेंगे रामलला का ‘सूर्य तिलक’…

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- अयोध्या में रामनवमी को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. यहां रामलला के सूर्य तिलक की भी पूरी तैयारी कर ली गई है. इस दौरान वैज्ञानिक एक खास तकनीक के जरिए रामलला का सूर्य तिलक करेंगे. इसके लिए एक तंत्र विकसित किया गया है….

आज देशभर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई जा रही है। अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का बाद पहली रामनवमी बहुत खास है। विशेष इसलिए हैं क्योंकि भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति का सूर्य तिलक किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। दोपहर 12 बजे राम भक्त अपने प्रभु राम के मस्तक पर सूर्य तिलक का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। सूर्य तिलक के लिए देश के वैज्ञानिकों ने इसके लिए खास तैयारी की है।

 

भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर कर्क लग्न और दोपहर अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। आज रामनवमी पर दोपहर 12 बजे जब भगवान रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा ठीक उसी समय उनके माथे पर सूर्य की किरणें पड़ेगी और स्वयं सूर्यदेव भगवान का सूर्याभिषेक करेंगे। आज रामनवमी पर जब प्रभु राम का सूर्य तिलक होगा तो देश-दुनिया में इस अनोखे और अद्बभुत नजारे को लाइव प्रसारण के माध्यम से देख सकेंगे।

 

आज रामनवमी है। 500 वर्षों बाद आज रामनवमी पर अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला का सूर्य तिलक स्वयं सूर्यदेव करेंगे। रामलला के सूर्याभिषेक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रामनवमी के मौके पर आज दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला का सूर्य तिलक होगा। वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्रीराम का जन्म त्रेतायुग में कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। अयोध्या के राम मंदिर में सुबह से भगवान राम के बालक स्वरूप रामलला का जन्मोत्सव और सूर्य तिलक की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आज रामनवमी पर अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का काफी समय मिलेगा। करीब 20 घंटे तक रामलला के दर्शन होंगे। ब्रह्रा मुहूर्त में मंगला आरती के साथ रामलला के दर्शन और जन्मोत्सव शुरू हो गया है। जानते हैं रामनवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दोपहर को सूर्य तिलक के बारे में सबकुछ…

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


Share