Breaking News

कलयुगी की बेटे की शर्मनाक करतूत “पत्नी को लाने के लिए बेटे ने मां को दिया जहर, सास के उकसावे पर की शर्मनाक हरकत….

Share

कलयुगी की बेटे की शर्मनाक करतूत “पत्नी को लाने के लिए बेटे ने मां को दिया जहर, सास के उकसावे पर की शर्मनाक हरकत….

ख़बर पड़ताल ब्यूरो। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना पिढौरा क्षेत्र के बरपुरा गांव में एक युवक ने अपनी ही मां को कथित तौर पर सब्जी में जहर मिलाकर खिला दिया। आरोप है कि युवक ने यह कदम अपनी सास के कहने पर उठाया, जिसने कथित रूप से बेटी को ससुराल भेजने से पहले उसकी मां की हत्या करने के लिए उकसाया और जहर की पुड़िया भी दी।

जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी को मायके से वापस लाने गया था। इसी दौरान उसकी सास ने कथित रूप से कहा कि पहले अपनी मां को रास्ते से हटाओ, तभी बेटी को विदा किया जाएगा। इसके बाद युवक घर पहुंचा और सब्जी में जहर मिलाकर अपनी मां को खिला दिया।

जहर खाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना के बाद महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बेटे और उसकी सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी सास की भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।


Share