ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर शहर के ट्रांजिट कैंप से पिछले 7 महीनों से लापता एक किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दें की पुलिस ने किशोर को करोलबाग से बरामद किया है…
पुलिस ने सात माह से लापता किशोर को दिल्ली से बरामद किया है। पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप प्रभारी कोतवाल भारत सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर 2023 को ट्रांजिट कैंप निवासी ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका 16 वर्षीय बेटा घर से कहीं चला गया है। इस पर पुलिस ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज की है। किशोर की बरामदगी करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। शुक्रवार टीम को किशोर के करोलबाग दिल्ली में होने की सूचना मिली कि किशोर ने आधार कार्ड से दिल्ली में एक बैंक में खाता खोला है। साइबर सेल की मदद से किशोर को ट्रेस कर लिया। इस पर टीम दिल्ली पहुंची और किशोर को करोलबाग नई दिल्ली से बरामद कर गया है। इसके बाद किशोर को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना