उत्तराखंड हॉकी संघ के अध्यक्ष बने ध्रुव मुंजाल, राज्य ओलंपिक संघ में निर्विरोध सदस्य चुने गए

रुद्रपुर। शहर के युवा और ऊर्जावान उद्योगपति ध्रुव मुंजाल को उत्तराखंड हॉकी संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तराखंड राज्य ओलंपिक संघ का निर्विरोध सदस्य भी चुना गया है। उनके इस चयन पर रुद्रपुर समेत पूरे जनपद में खुशी की लहर है।
ध्रुव मुंजाल ने हमेशा खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व से उत्तराखंड में हॉकी के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कई सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और खेल प्रेमियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ध्रुव मुंजाल ने विश्वास जताया कि वे खेलों को बेहतर मंच और खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
खबर पड़ताल टीम की ओर से ध्रुव मुंजाल को ढेरों शुभकामनाएं!