Breaking News

यूपी में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन” प्रदेश की इन 5 यून‍िवर्स‍िटी का बदल द‍िया गया नाम, योगी कैब‍िनेट में लगी मुहर; देखिए पूरी लिस्ट।

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है, बता दें की उत्तर प्रदेश के कई जिले और शहर के नाम बदलने के बाद अब योगी सरकार ने राज्य की कई यूनिवर्सिटी के नाम पर बदल दिए हैं, कैबिनेट में नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

बता दें की उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय मुरादाबाद का नाम गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद करने के प्रस्ताव को सहमति दी है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा का विकास करने व यहां के छात्रों को अपने ही प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए निजी विश्वविद्यालयों को भी प्रमोट किया जा रहा है। इसी क्रम में दो नए निजी विश्वविद्यालयों को लेटर ऑफ इंटेंट देने का प्रस्ताव पारित हुआ है। इसमें एचआरआईटी गाजियाबाद और दूसरा फ्यूचर विश्वविद्यालय बरेली हैं।

वहीं अब मुरादाबाद का राज्य विश्वविद्यालय गुरु जम्भेश्वर के नाम से जाना जाएगा। मंगलवार को कैबिनेट ने इसके नाम परिवर्तन पर अपनी मुहर लगा दी। अब यह गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि गुरु जम्भेश्वर के प्रति लोगों की काफी आस्था है। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है। पहले भी धार्मिक आस्था को देखते हुए बलरामपुर में मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय और सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय इत्यादि स्थापित किए जा चुके हैं।

ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, वर्ष 1973 व उसकी अनुसूची में यथास्थान संशोधन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश वर्ष 2024 को प्रख्यापित कराए जाने और उसके प्रतिस्थानी विधेयक को पास कराने के लिए आगे राज्य विधानमंडल के समक्ष पास कराने के लिए रखा जाएगा, मान्यता है कि 493 वर्ष पहले जम्भेश्वर भगवान मुरादाबाद के लोदीपुर विशनपुर में राजस्थान से आए थे। यहां इनका भव्य मंदिर है और धाम है। खासकर विश्नोई समाज के लोगों की इनके प्रति विशेष आस्था है।

वहीं आपको बता दें की इसके अलावा महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का नाम अब महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ होगा। इसी तरह मां शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर, मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मिर्जापुर, मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय बलरामपुर से भी राज्य शब्द को हटाने को मंजूरी दी गई है।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


Share