Breaking News

SSP Manjunath TC के Super Kick Action से 5 घंटे में Delhi में Trace हुई लापता बालिका, 50+ CCTV खंगाले

Share

खबर पड़ताल ब्यूरो| लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई बालिका के मामले में Nainital Police ने बेहद तेज, प्रोफेशनल और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए महज 5 घंटे के भीतर बच्ची की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस कर ली। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताते ही Dr. Manjunath TC ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले की पुलिस को Alert Mode पर डाल दिया और सभी यूनिट्स को तुरंत एक्टिव कर दिया।

इसके बाद जिलेभर में एक सघन Search Operation शुरू किया गया। पुलिस की अलग-अलग Teams ने क्षेत्र के 50 से अधिक CCTV Cameras की फुटेज खंगाली। Technical Analysis, Manual Intelligence और Ground Input के आधार पर पुलिस बच्ची की Movement को Trace करते हुए दिल्ली तक पहुंचने में सफल रही। रिकॉर्ड समय में मिली इस सफलता को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए SSP के निर्देश पर Special Police Team को तुरंत दिल्ली रवाना कर दिया गया है, ताकि बच्ची को सकुशल वापस लाया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बालिका पूरी तरह सुरक्षित है और उसे जल्द ही परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

इस पूरे Operation में Dr. Jagdish Chandra, Amit Saini, Brijmohan Rana, Dog Squad Team और Technical Cell ने मिलकर Team Work के साथ काम किया। पुलिस की इस Super Quick Action की स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा सराहना की जा रही है।

 


Share