Breaking News

जिले में बड़ा हादसा” विवाह समारोह से लौट रही तेज रफ्तार बस पलटी, 5 की मौत, 27 घायल

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए।

ये भयंकर सड़क हादसा महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। यह हादसा ताम्हिनी घाट के पास हुआ, जब विवाह समारोह से लौट रही एक तेज रफ्तार बस पलट गई।

पुलिस के अनुसार, बस पुणे के लोहेगांव से महाड के बीरवाड़ी की ओर जा रही थी। सुबह करीब सवा नौ बजे, एक मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और बस पलट गई। हादसे में दो पुरुषों और तीन महिलाओं की जान चली गई।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि”हमने पांच मृतकों की पहचान की है, जिनमें संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल 27 लोगों को मनगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया है।”

घायल सभी व्यक्तियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।

यह हादसा कुछ महीनों पहले पुणे के नगर कल्याण राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे की याद दिलाता है, जिसमें तेज रफ्तार कार ने पांच मजदूरों को कुचल दिया था। सड़क हादसों में बढ़ोतरी ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाए हैं।

 

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


Share