Breaking News

लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय से प्रसन्न कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी 

Share

रिपोर्ट: अनुज कुमार शर्मा 

 

 

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के एनडीए गठबंधन को बहुमत प्राप्त होने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौक के पास स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एकत्र होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नारे लगाए आतिशबाजी करी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का माल्यार्पण कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व के सार्थक कदम का नतीजा है जिसके फल स्वरुप देश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जिसमें उत्तराखंड की जनता ने प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर अपने विश्वास की मोहर लगाई है। वही कार्यकर्ताओं का कहना था कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अखंड प्रयास से आज उत्तराखंड समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा है मुख्यमंत्री धामी के अथक प्रयास के चलते ही आज उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से विजय प्राप्त की है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत, राजपाल सिंह, हिमांशु बिष्ट, रमेश जोशी, विमल मुदेला, भवानी भंडारी, रेनू भंडारी, दीपक तिवारी, संतोष अग्रवाल, गोपाल बोरा, सतीश गोयल, हिमांशु जोशी, वरुण अग्रवाल, अमित पांडे, नवल वाल्मीकि, नवीन जोशी आदि के साथ सैकड़ो की तादात में कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।


Share