Breaking News

हार्मोनी क्लब ने मानवता के घर के लिए दी ₹20 हजार की सहयोग राशि, ज़िन्दगी जिन्दाबाद संस्था की सराहना की।

Share

हार्मोनी क्लब ने मानवता के घर के लिए दी ₹20 हजार की सहयोग राशि, बच्चों में बांटी खाद्य सामग्री

रुद्रपुर। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए हार्मोनी क्लब के सदस्यों ने आज ज़िंदगी ज़िंदाबाद संस्था के मानवता के घर में रह रहे बेसहारा लोगों के लिए ₹20,000 की सहयोग राशि संस्था के संस्थापक करमजीत सिंह चाना को भेंट की। इसके साथ ही बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट और नमकीन के पैकेट वितरित किए गए।

गौरतलब है कि ज़िंदगी ज़िंदाबाद संस्था पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद और भूखे लोगों के लिए मात्र ₹5 में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की सेवा संचालित कर रही है। संस्था द्वारा संचालित मानवता के घर में बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क रहने की व्यवस्था भी की गई है।

इस अवसर पर हार्मोनी क्लब की सदस्यों ने संस्था द्वारा किए जा रहे जनसेवा एवं समाज कल्याण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी संस्था से जुड़कर सहयोग करने और समाज हित में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में हार्मोनी क्लब की सदस्य मोनिका श्यामपुरिया, जसमीत तलवार, अंजू मित्तल, धारा अग्रवाल, सरीना अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, सुनीति गोयल, तन्वी गोयल, मधु रुंगटा एवं रुचि गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।


Share