Breaking News

रुद्रपुर नगर निगम चुनाव: खबर पड़ताल के सर्वे में कौन आगे कौन पीछे रहे: पढिये ख़बर पड़ताल की यह रिपोर्ट।

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर नगर निगम चुनाव को लेकर बढ़ते चुनावी तापमान के बीच खबर पड़ताल द्वारा कराए गए 24 घंटे के एक सर्वे ने शहर में हलचल मचा दी है। इस सर्वे में चार प्रमुख उम्मीदवारों – अनिल चौहान, भारतभूषण चुघ, विकास शर्मा, और हरीश मुंजाल – की लोकप्रियता को मापा गया।

यह सर्वे strawpoll.com के माध्यम से किया गया, जिसमें कुल 48,150 पॉइंट्स ने भाग लिया। खबर पड़ताल ने अपने पेज पर इस सर्वे का लिंक साझा किया था। हालांकि, सर्वे के परिणाम की जिम्मेदारी वेबसाइट strawpoll.com की है।

सर्वे के परिणाम:

1. अनिल चौहान:

कुल वोट: 15,728 पॉइंट्स

प्रथम स्थान पर रहे अनिल चौहान को सर्वाधिक वोट मिले, जिससे उनकी मजबूत पकड़ का संकेत मिलता है।

2. भारतभूषण चुघ:

कुल वोट: 12,108 पॉइंट्स

दूसरे स्थान पर रहे भारतभूषण चुघ ने अपनी लोकप्रियता को बनाए रखा।

3. विकास शर्मा:

कुल वोट: 10,939 पॉइंट्स

तीसरे स्थान पर विकास शर्मा रहे, जो भीड़ का एक बड़ा हिस्सा अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे।

4. हरीश मुंजाल:

कुल वोट: 9,375 पॉइंट्स

चर्चाओं में रहने वाले उद्योगपति हरीश मुंजाल चौथे स्थान पर रहे।

सोशल मीडिया पर दिखा समर्थन का असर

सर्वे के परिणाम से यह साफ है कि सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार और पोस्ट के जरिए लोग अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं, यह सर्वे केवल एक झलक है कि जनता का रुझान किस ओर है। हालांकि, अंतिम फैसला चुनावी मैदान में ही होगा। खबर पड़ताल का उद्देश्य जनता की राय को सामने लाना है।

(Disclaimer: खबर पड़ताल strawpoll.com के आंकड़ों की जिम्मेदारी नहीं लेता है।)

Khabar Padtal Bureau


Share