– मिला गार्ड ऑफ ऑनर

रिपोर्टर – अंकिता मेहरा
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शनिवार को नैनीताल स्थित राजभवन में अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास का शुभारंभ किया। उनके आगमन पर राजभवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें गरिमापूर्ण गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
इस मौके पर कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. एन. मीणा समेत कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक भी की, जिसमें उन्होंने जिले व मंडल में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़कों की स्थिति और पर्यटन गतिविधियों को लेकर विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों से जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।