Breaking News

कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए पहली सूची जारी, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दी तरजीह: मथुरादत्त जोशी

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए हैं।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने स्थानीय और जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी श्रीनगर नगर निगम से श्रीमती मीना रावत, काशीपुर से संदीप सहगल और हल्द्वानी से ललित जोशी को मैदान में उतारेगी।

इसके अतिरिक्त, नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बागेश्वर से कवि जोशी, खटीमा से उमेश राठौर, बाजपुर से गुरजीत सिंह गित्ते, सितारगंज से राजेश कुमार, टिहरी से कुलदीप पंवार, जोशीमठ से श्रीमती देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर से प्रमोद बिष्ट और रुद्रप्रयाग से दीपक भंडारी समेत कई अन्य उम्मीदवारों के नाम सूची में शामिल हैं।

जोशी ने बताया कि पार्टी की ओर से अगली सूची जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य स्थानीय निकायों में स्वच्छ और प्रभावी नेतृत्व देना है, जो जनता के हित में काम करेगा.


Share