Breaking News

*”भाई-बहन का रिश्ता कलंकित” अपनी ही बहन से भाई ने कर ली शादी, इन दो राज्यों में इस शादी की खूब हो रही चर्चा; पढ़िए पूरी ख़बर…*

Share

भाई बहन का रिश्ता सबसे पवित्र और खास होता है, लेकिन कुछ लोग इस रिश्ते को बदनाम और कलंकित करने में लगे हुए हैं, बता दें की बिहार के जहानाबाद में एक प्रेमी जोड़े ने भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित कर दिया. दरअसल ये प्रेमी जोड़ा रिशते में भाई बहन है, इस राज का पता तब चला, जब हिमाचल की पुलिस दोनों को खोजते हुए जहानाबाद पहुंची और शहर के आदर्श नगर इलाके से गुरुवार की रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया. एक ही गांव का रहने वाला ये प्रेमी जोड़ा 20 दिन पूर्व ही हिमाचल के बद्दी से फरार हुआ था…

लड़के का चचेरी बहन से था प्रेम प्रसंग

बताया जाता है कि हिमाचल से आकर दोनों लड़का-लड़की जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में रह रहे थे. पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा गया जिले का बताया जाता है, दोनों एक ही गांव के हैं. जानकारी के अनुसार लड़की का गांव के ही लड़के से प्रेम प्रसंग चलता था, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन हैं. दोनों फोन से बातचीत भी करते थे, क्योंकि लड़की परिवार के साथ हिमाचल के बद्दी में रहती थी।

पिछले 1 फरवरी को लड़की हिमाचल के बद्दी से एकाएक गायब हो गई, इसके बाद लड़की की मां ने बधी स्थित महिला थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई, इसके बाद पुलिस ने लड़की की बरामदगी के लिए जांच शुरू की. इसी बीच दोनों का मोबाइल लोकेशन जहानाबाद के आदर्श नगर इलाके का मिला. पुलिस लोकेशन के अधार पर जहानाबाद पहुंची तो दोनों को एक साथ पकड़ लिया. प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी किए जाने की बात बताई है।

पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया

हिमाचल के बद्दी महिला थाने के एएसआई रतन लाल के साथ आई तीन सदस्यीय टीम ने बताया कि लड़की की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, सूचना के आलोक में अनुसंधान करने पर पुलिस को पता चला कि लड़का और लड़की फिलहाल किराए के मकान में देवरिया इलाके में है, इसके बाद हिमाचल पुलिस जहानाबाद पहुंची और प्रेमी जोड़ा को हिरासत में ले लिया।

लड़की की मां ने युवक के जीजा पर लड़की को भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाया है. लड़का लड़की को बरामद कर लिया गया है, इनको साथ ले जाया जा रहा है, कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी”-रतन लाल, एएसआई, बद्दी महिला थाना

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


Share