Breaking News

कांग्रेस विधायक ने DM पर लगाया आरोप, भाजपा से कहा DM को दे दो मेयर का टिकट 

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल जिले की जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम क्षेत्र में लगाए जा रहे जन समाधान दिवस यानी जनता दरबार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले जनता दरबार में न तो सही समय पर विधायक को जानकारी दी जा रही है और न ही फरियादियों को सही तरीके से सुना जा रहा है, उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिलाअधिकारी भाजपा के पदाधिकारियों और पूर्व मेयर को बगल में बैठकर जनता दरबार लगा कर एक प्रिंसिपल की तरह फरियादियों से व्यवहार कर रही है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि जब मंत्री विधायकों व पूर्व नेताओं की भी जिलाधिकारी नहीं सुन रही तो ऐसे में भाजपा को उन्हें खुद ही मेयर का टिकट दे देना चाहिए, जब जिले में वही मुख्या बनी हुई है तो भाजपा को जिलाधिकारी को ही मेयर का चुनाव लड़ा देना चाहिए। यही नहीं विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इसी तरह के अधिकारी भाजपा की नैया डूबाएंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसे अधिकारियों के बदौलत ही प्रदेश से भाजपा का सुपड़ा साफ होगा।

Khabar Padtal Bureau


Share