खटीमा” शाहिद वीरेंद्र सिंह राणा माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर भुड़ीया में शुक्रवार के दिन क्षेत्र पंचायत की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने के लिए बहुउद्देशीय शिवर का आयोजन भी किया गया। जिसमें क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं को भी सुना गया। इस खुली बैठक में जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों का ग्रामीणों द्वारा फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों का मुख्य मुद्दा क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को लेकर रहा जिसके खास्ता हालत के लिए जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के प्रति जन प्रतिनिधियों में काफी नाराजगी दिखाई दी। सड़कों के रख रखाओ में लोक निर्माण विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही से जनप्रतिनिधि आक्रोश दिखे जिस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी मार्गो की मरम्मत का कार्य जल्द ही पूरा किए जाने का आश्वासन सदन को दिया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की खस्ता हालत पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कनिष्ठ प्रमुख सत्य प्रकाश राणा के द्वारा पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों से पूछा गया कि वह कब तक रोड को ठीक करेंगे जो उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खोज कर खराब कर दी थी। जिस पर विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही वह क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने का कार्य शुरू कर देंगे। बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी के द्वारा सदन में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को लोकसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन 2024 में निष्पक्ष होकर कार्य करने की शपथ दिलवाई गई। बैठक के दौरान ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी के साथ खंड विकास अधिकारी नवीन उपाध्याय, जिला परियोजना निदेशक अजय कुमार, उप जिला अधिकारी रविंद्र विष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, ज्येष्ठ प्रमुख परवीन बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख सतपाल राणा, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरु सेवक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह, मझोला समिति अध्यक्ष जसविंदर सिंह, क्षेत्र के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
