Breaking News

रुद्रपुर” के रंपुरा क्षेत्र में महिला मिली फंदे पर लटकी, पति से चल रहा था विवाद; जांच शुरू…

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर में आत्महत्या के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, एक और आत्महत्या का मामला जिले के रुद्रपुर शहर से सामने आया है जहां एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली, जानकारी के मुताबिक विवाहित महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था…

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा में एक महिला संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि महिला का पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से पीलीभीत यूपी और हाल निवासी वार्ड 23 रंपुरा में राजकुमार अपनी पत्नी सीता (28) व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। राजकुमार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर राजकुमार और सीता के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह ड्यूटी पर चला गया। शाम को दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।

इस दौरान राजकुमार के कमरे का दरवाजा खुला था। वहां से गुजर रहे मकान मालिक ने सीता को पंखे से फंदे पर लटका देखा।

सूचना पर सीओ सिटी निहारिका तोमर, इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे और शव को उतारा। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सीता की शादी को छह साल हुए थे। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को मोर्चरी में भेज दिया है।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


Share