Breaking News

Video” अनियंत्रित होकर थाने में घुसी गाड़ी, पुलिस की चीता मोबाइल मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा होने से टला।

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया बता दें क 11.25 बजे करीब थाना लोहाघाट में निर्माणधीन आवासीय भवन में सामान ढोने के लिए लगी पिकअप जिसमें लोहे के पाइप एवं खाली पानी की टंकी लदी हुई थी। ड्राइवर हयात सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी टकना बडोला लोहाघाट के द्वारा लापरवाही से गाड़ी खड़ी करने पर गाड़ी थाने की ओर बढ़ गई जिससे थाने पर खड़ी चीता मोबाइल मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, बता दें की इस घटना से बड़ी जनहानि होने से बच गई। पुलिस द्वारा ड्राइवर को थाने में बैठाया गया है।