Breaking News

होटल में प्रेमिका संग रंगरलिया मना रहे थे पूर्व प्लांट हैड” पत्नी और महिला के पति के पहुंचते ही हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा।

Share

होटल में प्रेमिका संग रंगरलिया मना रहे थे पूर्व प्लांट हैड” पत्नी और महिला के पति के पहुंचते ही हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा।

खबर पड़ताल ब्यूरो। सिडकुल क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक कंपनी के पूर्व प्लांट हैड को hotel में महिला के साथ रंगरलिया मानना भारी पड़ गया. हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। जिसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

बताया जा रहा है कि Rudrapur (रुद्रपुर) की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाला लगभग 45 वर्षीय पूर्व प्लांट हैड अपनी एक परिचित महिला के साथ यूपी बॉर्डर स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। इस दौरान किसी तरह इसकी जानकारी उसकी पत्नी और महिला के पति को हो गई।

जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन होटल पहुंच गए और वहां तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और होटल परिसर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई। होटल प्रबंधन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता गया।

सूचना पर पहुंची Police ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन माहौल शांत नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस सभी संबंधित लोगों को अपने साथ लेकर गई और शांति भंग करने के आरोप में पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है।


Share