Breaking News

*जुम्मे की नमाज़ के दौरान अलर्ट दिखी उधमसिंहनगर पुलिस, एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा…*

Rudrapur” आज शहर में जुम्मे की नमाज़ के दौरान उधम सिंह नगर पुलिस अलर्ट मोड पर दिखी, बता दें की रुद्रपुर की सुन्नी जामा मस्जिद के बाहर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी खुद निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नजर आए।

जुम्मे की नमाज के दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी खुद मोर्चा संभाले हुए थे और वह अपनी पूरी टीम के साथ जब तक जुम्मे की नमाज अदा नहीं हुई तब तक रुद्रपुर के इंदिरा चौक गोटिया स्थित जामा मस्जिद पर बने रहे और ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी करते रहे…

साथ ही मस्जिद के आस पास के क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरे से रखी गई, मोर्चा संभलने के लिए खुद एसएसपी मंजूनाथ टीसी मौजूद थे…

 

 

बता दें की बीते दिन हल्द्वानी में हुए उपद्रव के बाद पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हुआ है, इंटरनेट सेवा बंद, स्कूल कॉलेज बंद है साथ ही 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, 300 से ज्यादा लोग घायल है, जिसके बाद उधम सिंह नगर में भी हाई अलर्ट जारी है।

 

आज जुम्मे की नमाज़ के दौरान तमाम पुलिस अधिकारी, हाईटेक क्विक रिस्पांस टीम और जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी खुद मैदान में उतरे…