Breaking News

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद ने किया योग शिविर का आयोजन*

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध हिंद पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भारत विकास परिषद संस्था द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 5:30 बजे हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय प्रशानिक अधिकारियों एवं जनता ने कार्यक्रम में भाग ले योग किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि योग को हमें अपने दैनिक जीवन में और अपने व्यवहार में अपनाने की जरूरत है। प्रतिदिन योग करने से मनुष्य का शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। योग हमारी संस्कृति की विरासत है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद संस्था के अध्यक्ष सुनील रैदानी, सचिव नीरज रस्तोगी, कोषाध्यक्ष अमरनाथ गोयल, कार्यक्रम संयोजक दीपक बतरा, महिला संयोजक सोनिया सुनेजा, के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, संतोष अग्रवाल, अरविंद कश्यप, नीरज रस्तोगी, जगदीश पांडे, विशाल गोयल, कुंदन, मुकेश गुप्ता, रवि सक्सेना, अचल शर्मा, बाबूराम अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अनुज कुमार शर्मा 


Share