Breaking News

Haldwani” विजिलेंस ने जिस अधिशासी अभियंता को रिश्वत लेते हुए किया था गिरफ्तार, उसी के घर से विजिलेंस ने किए तलाशी के दौरान 23.97 लाख रुपए बरामद…

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नैनीताल के हल्द्वानी शहर में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिस अधिशासी अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था बता दें की विजिलेंस को उसी अधिकारी के घर से लाखों रुपए मिले हैं, बता दें की आरोपी अधिकारी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा…

हलद्वानी:- लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके घरों की तलाशी लेने पर विजिलेंस को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हल्द्वानी सेक्टर के विजिलेंस सीओ अनिल मनराल ने बताया कि कृष्ण सिंह कन्याल के देहरादून और हल्द्वानी आवास पर बुधवार देर रात तक तलाशी ली गई। देहरादून आवास से 16.73 लाख और हल्द्वानी आवास से 3.38 लाख रुपए मिले हैं। हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित जिस लघु सिंचाई कार्यालय में आरोपित बैठता था वहां से 3.86 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। आज शाम तक उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


Share