Breaking News

कबाड़ी की दुकान पर मुख्यमंत्री की प्रचार सामग्री” भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकान पर मारा छापा।

Share

ख़बर पड़ताल:- देहरादून से वितरण हेतु आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले नववर्ष 2024 के 7 हजार कैलेंडर कबाड़ की दुकान पर बेचे जाने की सूचना से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कबाड़ की दुकान पर छापा मारकर कैलेंडर को जब्त कर लिया गया। भाजपा नगर महामंत्री मनोज बाजवा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमे व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नव वर्ष 2024 के कैलेंडर जो की देहरादून से कार्यकर्ताओं को वितरित करने के लिए भेजे गए थे। कबाड़ की दुकान पर बेचे जा रहे हैं। जिस पर कार्यवाही करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त कबाड़ की दुकान पर जाकर जांच की गई और लगभग 7 हजार से ज्यादा कैलेंडरो को बरामद किया गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की पूरी जांच की जा रही है और जल्द ही उक्त घटना के लिए दोषी अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू भैया, ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, किशन सिंह, भुवन जोशी, अचल शर्मा, संतोष अग्रवाल, राहुल सक्सेना, सनी रस्तोगी, रविंद्र राणा, राहुल सक्सेना, जावेद रिजवी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: अनुज कुमार शर्मा 


Share