Breaking News

तराई के शेर की दहाड़ पर हुई बड़ी कार्यवाही, पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र डांगी पर दर्ज हुआ मुकदमा; प्रदेशभर में चर्चा

Share

रुद्रपुर। तराई के शेर तिलक राज बेहड़ की दहाड़ का असर साफ देखने को मिल रहा है। विधायक बेहड़ द्वारा पंतनगर की पीड़ित युवती के इंसाफ को लेकर निरंतर लड़ाई लड़ी जा रही थी। जिसके बाद अब पीड़िता को न्याय मिल गया है।
बता दें पंतनगर के पूर्व थानाध्यक्ष द्वारा एक युवती के साथ अश्लील बात का प्रकरण सामने आया था। जिसके बाद युवती न्याय की गुहार में निरंतर थाने के चक्कर काट रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने हस्तक्षेप करते हुए प्रकरण में न्याय की मांग की। काफी हस्तक्षेप व संघर्ष के बाद उच्च अधिकारियों में प्रकरण में कार्यवाही करते हुए पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी पर मुकदमा दर्ज हो गया है। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिसकर्मी के संबंध उच्च स्तर तक हैं, जिसके चलते कार्यवाही में देरी हुई है।


Share