Breaking News

*Big Breaking” हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बवाल और आगजनी के बीच युवक को गोली लगने की खबर आई सामने, गोली लगने से युवक की मौत…*

Uttarakhand” हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा से खराब स्थिति से हर कोई वाकिफ है, आपको बता दें की क्षेत्र में आगजनी और दबंगाई के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, बता दें की हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आगजनी और दंगाई के बीच एक युवक को गोली लगने की खबर सामने आई है, सूत्रों के मुताबिक गोली लगने से युवक की मौत हो गई है,  युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया था। साथ ही तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा 24 अन्य इस घटना में घायलों का भी उपचार चल रहा है, इसके साथ ही जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ बेस अस्पताल का निरीक्षण किया, इसके अलावा लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई है…“स्थिति पर बनी हुई है हमारी नजर, घायलों का कराया जा रहा बेहतर उपचार”: डीएम।

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना