कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नारायण हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहा, डॉ अदलखा परिवार ने किया कैबिनेट मंत्री का स्वागत
ख़बर पड़ताल ब्यूरो। उत्तराखंड के परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने मंगलवार को बिलासपुर रोड स्थित नारायण हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का दौरा कर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, अत्याधुनिक उपकरणों और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की सराहना की।
अस्पताल पहुंचने पर संस्थान के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. प्रदीप अदलखा एवं डॉ. सोनिया अदलखा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी, आईसीयू और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान प्रदीप बत्रा ने कहा कि नारायण हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर क्षेत्र के लोगों को बेहतर, आधुनिक और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता, चिकित्सा प्रबंधन और मरीजों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अस्पताल के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा ने संस्थान में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं तथा भविष्य की विस्तार योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से प्रत्येक मरीज को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, विकास शर्मा, माधव अदलखा, करण मल्होत्रा, राजकुमार फुटेला, नरेंद्र अरोरा, रामपाल सिंह, गुरमीत सिंह, प्रीत ग्रोवर, सुरेंद्र अदलखा, हर्षित अदलखा, अधिवक्ता मनी बठला, सुनील ठुकराल, सुरेश बब्बर, परवेश बब्बर, पंकज बंगा, राजकुमार खनिजो, वीरेंद्र सुखीजा, विमल वर्मा, बब्बू रंधावा, गगनदीप सिंह, मीनाक्षी श्रीवास्तव, मरियम खान, नंदिनी अनेजा, राजन सिंह, विशाल बैरागी, राजकुमार मिगलानी सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
