Breaking News

*खटीमा के सैजना गांव में आम बाग से अज्ञात लोगों ने काटे 50 फलदार वृक्ष*

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- विकासखंड के ग्राम सैजना में एक निजी आम के बाग से अवैध रूप से 50 फलदार वृक्षों के काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। बात के स्वामी ने मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट एवं रेंजर महेंद्र चंद्र जोशी से कर कार्यवाही की मांग करी है। सैजना ग्राम निवासी पुरुषोत्तम सिंह, नितिन सिंह राणा व संतोष सिंह के नाम से आम का बाग दर्ज है। बाग के स्वामी द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि बीती 28 जून को बाग के स्वामी धान की रोपाई में व्यस्त होने के कारण बाग की ओर निगरानी हेतु नहीं जा सके। इस दौरान ही कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाग से 50 फलदार आम के वृक्ष काट दिए गए। जब अचानक बाग के स्वामी जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर पेड़ काटने वाले आरोपी पेड़ की लकड़ी वहीं छोड़कर भाग गए। इसके बाद तुरंत बाग स्वामी के द्वारा मामले की शिकायत संबंधित खटीमा रेंज के क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी एवं उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट को दी गई और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करें जाने की मांग करी गई।

रिपोर्ट: अनुज कुमार शर्मा 


Share