Breaking News

रुद्रपुर निकाय चुनाव: जनता का फैसला कांग्रेस के साथ या भाजपा के लिए होगी नजूल-प्रीपेड मीटर गले की फांस? कल होगा फैसला।

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड निकाय चुनाव के नतीजे कल, 25 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। पूरे राज्य की नजरें इन नतीजों पर टिकी हुई हैं, खासकर रुद्रपुर की मेयर सीट पर। जनता और प्रत्याशी दोनों ही उत्सुकता से फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस बनाम भाजपा:

रुद्रपुर में इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक और प्रीपेड मीटर जैसे बड़े मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा है। वहीं, भाजपा ने अपने विकास कार्यों और स्थिर शासन को लेकर जनता का समर्थन मांगा है। कांग्रेस से मोहन खेड़ा और भाजपा से विकास शर्मा मैदान में हैं।

क्या भाजपा के लिए बनेंगे मुद्दे गले की फांस?

प्रीपेड मीटर और नजूल भूमि का मालिकाना हक रुद्रपुर में बड़ा चुनावी मुद्दा रहा है। जनता इन दोनों मुद्दों से लंबे समय से परेशान है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह मुद्दे भाजपा के लिए गले की फांस बन जाएंगे?

कांग्रेस की उम्मीदें:

चुनावी मैदान में कांग्रेस ने जनता के बीच नजूल भूमि और प्रीपेड मीटर को लेकर आवाज बुलंद की है। क्या यह रणनीति कांग्रेस की नैया पार लगाएगी और उसे रुद्रपुर में सत्ता में वापसी का मौका मिलेगा?

कल होगा फैसला:

चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है, प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। अब देखना होगा कि जनता का फैसला किसके पक्ष में जाएगा। क्या कांग्रेस को जनता का साथ मिलेगा या भाजपा एक बार फिर अपना परचम लहराएगी? इसका जवाब कल के नतीजे देंगे।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


Share