Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं..

Report- अनुज कुमार शर्मा

गुरुवार के अपने हल्द्वानी कार्यक्रम के उपरांत देर शाम रात्रि विश्राम के लिए अपने गृह क्षेत्र खटीमा नगला स्थित आवास पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शुक्रवार की सुबह लोहिया हेड स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचने पर एकत्र जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करी और उनकी समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के निदान हेतु तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहिया हेड स्थित हेलीपैड से अपने आगामी कार्यक्रम हेतु हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।