Breaking News

*Rudrapur” नगर निगम सभागार में भाजपा दक्षिण मंडल की ओर से किया गया “लाभार्थी संपर्क कार्यशाला” का आयोजन…*

Share

रूद्रपुर। भाजपा दक्षिण मंडल की ओर से लाभार्थी संपर्क कार्यशाला का आयोजन नगर निगम सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं की जानकारी दी और बूथ पर जाने वाले कार्यकर्ताओं को किट वितरित कर सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने के लिए जागरूक किया गया। प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि संपर्क अभियान माध्यम के तहत लोगों तक पहुंचना और सरकार की नीतियों को जन जन को बताना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को इसके लिए पूरे मन योग से लग जाना चाहिए। उन्होंने नमो ऐप व सरल ऐप डाउनलोड कराने की जानकारी भी दी।

शर्मा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आज हर वर्ग को मिल रहा है। युवा, किसान ,महिलाओं सभी के लिये केन्द्र की मोदी सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनायें बनायी हैं। जो कार्य 70 वर्षों में नहीं हुआ, 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का कायाकल्प हो रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर लाभार्थीयों से सम्पर्क कर मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताना है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्वगुरू बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। विकास के दम पर भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करेंगी।

कार्यशाला में दक्षिणी मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, महामंत्री सुनील ठुकराल, मोहन तिवारी, गजेंद्र प्रजापति, सुशील यादव, विवेक ठुकराल, लोकसभा के विस्तारक दिनेश आर्य, विधानसभा के विस्तारक अमित चौधरी, गिरीश पाल, ममता त्रिपाठी, गीता भारद्वाज, पुष्पा ग्रोवर, विक्की वाल्मीकि, संदीप अनेजा, राजू कोली, अर्पित ,हरीश ऽानवानी आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share