Breaking News

*उधमसिंहनगर” जिले के इस शहर में तेंदुए का आतंक, दिन दहाड़े 13 साल की लड़की पर किया हमला, मची चीख-पुकार….*

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर जिले में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, बता दें की जिले के बाजपुर में 13 साल की बच्ची पर दिन दहाड़े हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है।

बाजपुर में गांव गोबरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना है। रविवार देर शाम तेंदुए ने हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

रविवार देर शाम सात बजे गांव गोबरा निवासी गुरदेव सिंह की बेटी संदीप कौर (13) घर के पास शौच के लिए गई थी। तभी तेंदुए ने उसपर अचानक हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किशोरी को परिवार के लोगों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

वहीं, रामनगर डीएफओ पीसी आर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिर भी बन्नाखेड़ा रेंज के कर्मचारियों को मौके पर भेज पड़ताल कराई जाएगी।


Share