Breaking News

*नगर पालिका विस्तार की अधिसूचना जारी होने पर जुलूस निकालकर किया मिष्ठान वितरण*

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खटीमा नगर पालिका के विस्तार की अधिसूचना जारी होने की प्रसन्नता में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से नगर के मुख्य चौक तक विशाल जलूस निकाला और आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। नगर पालिका का नया परिसीमन होने पर अब उम्र खुर्द आशिक, ऊंची महुवत, घोसी कुआं भुडाई, मुंडेली, नौगवा ठागु आदि क्षेत्र नगर पालिका क्षेत्र के साथ जुड़ जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने वर्षों से चली आ रही स्थानीय जनता की मांग को पूरा कर क्षेत्रवासियों को विकास का तोहफा दिया है। जिसके लिए समस्त क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीवन सिंह धामी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू भैया, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह, महामंत्री मनोज, सतीश गोयल, अंजू देवी, रमेश जोशी, अमित पांडे, महेंद्र ठाकुर, तरुण ठाकुर, रेनू भंडारी, राहुल चौहान, बिमला विष्ट, कामिल खान, किशोर जोशी, गंभीर सिंह धामी, मनोज चौपाल, महेंद्र राम, प्रमोद गहतोली, नवल वाल्मीकि, नीलू गुप्ता, आलोक गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अनुज कुमार शर्मा 

Rajeev Chawla


Share