Breaking News

चर्चित फ्लोर मिल मालिक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

Share

चर्चित फ्लोर मिल मालिक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

रुद्रपुर। शहर के एक चर्चित फ्लोर मिल संचालक एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ न्यायालय (Court) के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा (F.I.R) दर्ज किया गया है। मामले में एक बाइक सवार ने मारपीट, मोबाइल छीनने, जान से मारने की धमकी तथा अपहरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सैजनी निवासी स्वदेश कुमार सिंह उर्फ बंटी ने आरोप लगाया कि 11 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे वह अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार और ट्रक चालक के बीच कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि इसी दौरान एक फ्लोर मिल से जुड़े बलराम अग्रवाल, उनके भाई अशोक अग्रवाल, और बलराम का बेटा अरुण अग्रवाल समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विवाद के दौरान बलराम ने लोहे की रॉड से उस पर हमला किया गया, जिससे उसे चोटें आईं। इसके अलावा उसका मोबाइल फोन छीनने तथा जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास भी किया गया।

पीड़ित का कहना है कि मौके पर पहुंचे उसके परिचितों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

स्वदेश कुमार सिंह के अनुसार घटना के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share