Breaking News

साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, इंटरनेशनल प्लेटफार्म अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share

साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, इंटरनेशनल प्लेटफार्म अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खबर पड़ताल ब्यूरो:- साइबर सेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अश्लील पोर्नोग्राफी वीडियो अपलोड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में सैफ अली निवासी दुद्धी और राहुल कुमार निवासी ओबरा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील कंटेंट अपलोड कर रहे थे। साइबर सेल द्वारा की गई जांच में मोबाइल यूजर की IP डिटेल और प्रोफाइल डिटेल के आधार पर दोनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जांच के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें अश्लील कंटेंट अपलोड करने की पुष्टि हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनके दोस्तों द्वारा एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाया गया था, जिसमें अश्लील वीडियो का आदान-प्रदान किया जाता था। इसी ग्रुप के माध्यम से वीडियो शेयर और अपलोड किए जाते थे।

मामले की जानकारी देते हुए अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों को वीडियो अपलोड करने के बदले किसी प्रकार का भुगतान मिलता था या नहीं। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अश्लील वीडियो कहां से प्राप्त किए गए थे और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।


Share