Meerut कचहरी को Bomb से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर खाली, Police और Dog Squad जांच में जुटे
ख़बर पड़ताल ब्यूरो | उत्तर प्रदेश के Meerut में बुधवार को कचहरी परिसर को Bomb से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एक अज्ञात Caller ने Phone के जरिए धमकी दी, जिसके बाद Police और प्रशासन ने तुरंत पूरे अदालत परिसर को खाली करा दिया। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य Gate सहित सभी प्रवेश मार्ग बंद कर दिए गए और आम लोगों की Entry पर रोक लगा दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, Dog Squad और भारी police बल मौके पर पहुंच गया। कचहरी परिसर के हर हिस्से की गहन तलाशी ली गई। वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
धमकी के चलते अदालत का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ और दूर-दराज से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी Phone Call के जरिए दी गई थी और Call करने वाले की पहचान के लिए Surveillance Team Number Trace कर रही है।
मेरठ कचहरी को पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
