नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP मीणा ने जारी की तबादला सूची
नैनीताल। पुलिस विभाग स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) ने निरीक्षकों, उप निरीक्षकों और यातायात प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार कुल 25 अधिकारियों और 2 यातायात प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
निरीक्षक स्तर के तबादले
हरपाल सिंह को थाना चोरगलिया का प्रभारी बनाया गया।
विजय मेहता को ANTF का प्रभार सौंपा गया।
अरुण कुमार सैनी अब कालाढूंगी थाना प्रभारी होंगे।
राजेश कुमार यादव को शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया।
अमरचंद शर्मा को हल्द्वानी थाना प्रभारी बनाया गया।
दिनेश सिंह फर्त्याल को डीसीआरबी प्रभारी का दायित्व मिला।
ब्रजमोहन सिंह राणा लालकुआं थाना प्रभारी होंगे।
राजेंद्र सिंह रावत को सम्मन सेल प्रभारी नियुक्त किया गया।
उप निरीक्षक स्तर पर तबादले
रामनगर, तल्लीताल, बेतालघाट, लालकुआं, मल्लीताल और हल्द्वानी थानों के साथ कई चौकियों व सेल प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। विशेष रूप से –
उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद को रामनगर,
उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह को रामनगर,
उप निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट को तल्लीताल,
उप निरीक्षक विजय कुमार को बेतालघाट,
उप निरीक्षक हरिराम को धानाचूली चौकी,
उप निरीक्षक आशा बिष्ट को मल्लीताल,
उप निरीक्षक आरती को हल्द्वानी थाना,
उप निरीक्षक फिरोज आलम को बैलपड़ाव चौकी का प्रभार सौंपा गया।
इसके अलावा सूचना सेल, एसओजी, पुलिस लाइन और शिकायत प्रकोष्ठ में भी अफसरों की जिम्मेदारी बदली गई है।
यातायात प्रभारियों का अदला-बदली
निरीक्षक महेश चंद्रा को हल्द्वानी का यातायात प्रभारी बनाया गया।
निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट को भवाली यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया।
एसएसपी नैनीताल का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है। नए फेरबदल से जिले की पुलिसिंग को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।