Breaking News

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, 12 लाख रुपये तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– आज 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना लगातार आठवां केंद्रीय बजट पेश किया, जो कई अहम घोषणाओं के साथ आया है। इस बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए, सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट देने का फैसला किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, 12 लाख रुपये तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि अब 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा। यह घोषणा वेतनभोगी और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इसके अलावा, 12 लाख रुपये से अधिक आय वालों के लिए भी कर की दरों में कटौती की गई है।