Breaking News

*आदर्श कॉलोनी के तालाब में मगरमच्छों का डेरा, क्षेत्रवासियों में दहशत*

आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 19 में प्राइमरी स्कूल के पीछे बने तालाब में इन दिनों कई मगरमच्छों ने डेरा डाल रखा है। जिसके चलते क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तालाब के आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में रहने वाले मगरमच्छ रोज सुबह तालाब से बाहर निकाल कर धूप सेंकते हुए नजर आते हैं और शाम होते ही आबादी क्षेत्र में घरों एवं सड़क के आसपास शिकार की तलाश में घूमने लगते हैं। स्थानीय निवासी महिला अंगूरी देवी ने बताया कि मगरमच्छ ने अब तक उनकी कई मुर्गियों को अपना निवाला बना लिया है।

*आदर्श कॉलोनी के तालाब में मगरमच्छों का डेरा, क्षेत्रवासियों में दहशत*

उनका घर तालाब के पास है शाम होते ही उनके परिवार के सदस्य अपने ही घर में कैद होकर रह जाते हैं। वहीं वार्ड नंबर 19 के पूर्व सभासद अकबर हुसैन ने बताया कि तालाब के पास ही प्राइमरी स्कूल है। जिसमें पढ़ने वाले बच्चे अक्सर खेलते हुए तालाब के आसपास आ जाते हैं। ऐसे में उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। वर्तमान में तालाब लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मगरमच्छ हैं। जिनकी मौजूदगी से ग्रामीणों को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों से अपील करी कि जल्द से जल्द इन मगरमच्छों को आबादी क्षेत्र के पास से कहीं और स्थानांतरित कर दिया जाए। जिससे क्षेत्र में बनी हुई मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति को डाला जा सके।