Breaking News

Rudrapur” पड़ोसी लेता था जोर-जोर से खर्राटे, जब हो गया हद से ज्यादा परेशान युवक तो आधी रात को बुला ली पुलिस; जानिए कैसे शांत हुआ मामला…

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर शहर में अजब गजब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आगे आप भी जोर जोर से खर्राटे लेना छोड़ देंगे, जी हां मामला शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का है, बता दें की यहां खर्राटे दो पड़ोसियों में विवाद की वजह बन गए। जहां पड़ोसी के खर्राटे से परेशान युवक ने रात में पुलिस बुलवा ली, पुलिस दोनों पड़ोसियों को आधी रात थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा।

 

(रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना)

दरअसल, रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में रहने वाला अक्षय मिस्त्री चाट का ठेली लगाता है। अक्षत के मुताबिक रविवार की रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहा था। उसे नींद में खर्राटे आते हैं। उसके खर्राटे से पड़ोसी परिवार विवाद करता है। रात में नींद में उसे जोर-जोर से खर्राटे आए तो पड़ोसी ने विवाद खड़ा कर दिया। इस पर उनके बीच गाली-गलौच भी हुई थी। इस दौरान पड़ोसी ने डायल 112 में फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद उनको घर भेज दिया।

उसका कहना है कि नींद में खर्राटे आने पर उसका दोष क्या है। पड़ोसी उसके खर्राटे को लेकर इधर उधर बाते भी करते हैं। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के बीच आपस में टशन थी और खर्राटे को वजह बताया गया। दोनों पक्षों को विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


Share