Breaking News

*मुख्यमंत्री धामी ने जनता से मुलाकात कर सुनी समस्याएं*

Share

रिपोर्ट: अनुज कुमार शर्मा

 

खटीमा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने गृह क्षेत्र लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय पहुंचकर जनता से मुलाकात करी और जनता की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आम जनता की परेशानियों को दूर करने के प्रति गंभीर है और आमजन की समस्याओं का निराकरण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री के द्वारा जनसमस्याओ का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की समस्याओं का निदान ग्राम स्तर पर ही हो जाए इसकी व्यवस्था की जा रही है और इस मनसा के तहत ही रात्रि चौपाल का आयोजन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। राज्य सरकार प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है और जनहित में जटिल से जटिल मुद्दों को भी सुलझाया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित गति से निदान हेतु सचिवालय के उच्चाधिकारियों को भी जनपदों के भ्रमण हेतु रोस्टर जारी किया गया है। जिसके अनुपालन में सचिवालय के अधिकारी भी जनपदों में पहुंचकर ग्रामीण स्तर पर कैंपों का आयोजन कर रहे हैं और चल रहे कार्यों की भी गहनता से समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, डीएफओ संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार जोशी, एसडीएम रविंद्र बिष्ट, तुषार सैनी सहित पूर्व विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा, पूर्व मेयर काशीपुर ऊषा चौधरी, दान सिंह राणा, रमेश जोशी, संतोष अग्रवाल, अजय मौर्य, सतीश गोयल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रहीं।


Share