Breaking News

*भारतीय जनता पार्टी- प्रणित, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड बने दविंदर पाल..*

Share

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी- प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की बैठक में राष्ट्रिय पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से दविंदर पाल को उत्तराखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने नये पद के लिए उनको बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर दविंदर पाल ने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ श्रमिकों, कामगारों और कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव कार्य करेंगे।

इस दौरान दविंदर पाल ने भाजपा के म० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नडा, सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, और महासंघ के म० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव शेट्टी, राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक, राष्ट्रीय सचिव डा० राम मनोहर पाठक एवं राष्ट्रीय और प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।


Share