Breaking News

Big Breaking” बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर पर चली गोली की लॉरेंस बिश्‍नोई के भाई ने ली जिम्मेदारी, बोला- “मैंने करवाया है हमला, सलमान ये आख‍िरी वॉर्निंग है, तुमने दाऊद को भगवान मान…”

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- आज सुबह करीब 5 बजे बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर पर चली गोली मामले में जहां एक और मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुटी है तो वहीं इस मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है बता दें की एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर हुई गोलीबारी की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है। बता दें की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पहले भी सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं, वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने सलमान खान के घर की सुरक्षा बड़ा दी है…

अनमोल बिश्नोई ने रविवार दोपहर को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर एक्‍टर के घर के बाहर सुबह करीब 5 बजे हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। इतना ही नहीं, अमेरिका में मौजूद अनमोल ने इसके साथ ही सलमान खान को धमकी भी दी है। उसने लिखा है कि यह पहली और आख‍िरी वॉर्निंग थी, अगली बार गोली घर पर नहीं चलेगी।

अनमोल बिश्‍नोई ने दी धमकी- ये सिर्फ ट्रेलर था

इस बीच अनमोल बिश्‍नोई ने फेसबुक पर एक पोस्‍ट किया है। इसमें उसने लिखा है कि यह हमला सिर्फ ट्रेलर था। पोस्‍ट में लिखा है, ‘ऊं जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने ये तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ, हमारी ताकत को और मत परखो। यह पहली और आखरी वॉर्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी।’

Big Breaking” बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर पर चली गोली की लॉरेंस बिश्‍नोई के भाई ने ली जिम्मेदारी, बोला- “मैंने करवाया है हमला, सलमान ये आख‍िरी वॉर्निंग है, तुमने दाऊद को भगवान मान…”

 

अनमोल ब‍िश्‍नोई ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, ‘तुमने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है। उसके नाम के हमने दो कुत्ते पाले हुए हैं, बाकी ज्यादा बोलने की हमें आदत नहीं है।’ इस पोस्‍ट के आख‍िर में उसने लिखा है, ‘लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप।’

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना